RANCHI : मुखिया पति को भुजाली से मारकर उतारा मौत के घाट, आराम से जंगल की ओर…

आरोपी का नाम रविंद्र मुंडा उर्फ मेथरा है। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने आई मुखिया सावन देवी को भी आरोपी ने मार कर घायल कर दिया है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में सिल्ली प्रखंड की गोड़ाडीह पंचायत की मुखिया सावन देवी के पति और पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरवन मुंडा (35) को गांव के ही एक लड़के ने भुजाली से मारकर मौत (Death With Bhujali) के घाट उतार दिया।

उसके बाद वह आराम से जंगल की ओर भाग निकला। आरोपी का नाम रविंद्र मुंडा (Ravindra Munda) उर्फ मेथरा है। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने आई मुखिया सावन देवी को भी आरोपी ने मार कर घायल कर दिया है। उनका इलाज सिली के सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही पुलिस

हत्यारोपी युवक के पिता वीर सिंह मुंडा को पकड़कर लोगों ने सिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स (Rims) में भेज दिया है।

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी (Raid) कर रही है। हत्या के पीछे क्या कारण की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।

Share This Article