अज्ञात हमलावरों ने युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, TMH में स्थिति नाजुक

हमलावरों (Attackers) ने उसके शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया है। उस पर हमला किसने और क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बुधवार को कुछ अज्ञात हमलावरों (Unknown Assailants) ने सरायकेला खरसावां जिले (Seraikela Kharsawan District) के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कल्पनापुरी रेलवे लाइन के पास आदिल अंसारी नाम के युवक पर कई बार चाकू से हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

लहूलुहान स्थिति में पहुंचा ससुराल

आदिल लहूलुहान स्थिति में किसी तरह अपनी ससुराल पहुंचा। वहां से उसे TMH अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति नाजुक है।

हमलावरों (Attackers) ने उसके शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया है। उस पर हमला किसने और क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस में हमले को लेकर शिकायत की अभी तक कोई खबर नहीं है।

Share This Article