Homeझारखंडझारखंड सचिवालय सेवा के 2 पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, एक को पहले की...

झारखंड सचिवालय सेवा के 2 पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, एक को पहले की जगह..

spot_img

रांची: कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड सचिवालय सेवा (Jharkhand Secretariat Service) के दो पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग (Transfer Posting) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 15 मार्च को किए गए एक ट्रांसफर को रद्द कर फिर से पहले वाली जगह पर पोस्टिंग की गई है।

Notification के अनुसार, राज्यपाल सचिवालय में प्रतिनियुक्त सुबोध कुमार (Subodh Kumar) को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग रांची में अवर सचिव बनाया गया है।

अवर सचिव, स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग (Department of Education Literacy) में पदस्थापित विश्वनाथ झा को स्थानांतरित कर प्रतिनियुक्ति के आधार पर अगले आदेश तक के लिए अवर सचिव के रूप में राज्यपाल सचिवालय में भेजा गया है।

पहले वाली जगह पर रहेंगी प्रणिता खलखो

15 मार्च के नोटिफिकेशन के अनुसार प्रणिता खलखो,उपसचिव खान एवं भूतत्व विभाग (Mines & Geology Department) रांची को स्थानांतरित कर उप सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण विभाग के कल्याण आयुक्त के कार्यालय में भेजा गया था।

अब उस नोटिफिकेशन को रद्द कर प्रणिता को वापस खान विभाग (Mines Department) में उपसचिव के पद पर बने रहने को कहा गया है।

spot_img

Latest articles

रामगढ़ में साइबर थाना का उद्घाटन, IG क्रांति कुमार और SP अजय कुमार ने किया शिलापट अनावरण

Ramgarh News: रामगढ़ SP कार्यालय परिसर की पहली मंजिल पर शुक्रवार को साइबर थाना...

आलोक कुमार ने खूंटी के 23वें उप विकास आयुक्त के रूप में संभाला पदभार

Khunti News: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को खूंटी...

कोडरमा में नए उप विकास आयुक्त रवि जैन ने संभाला कार्यभार

Koderma News: कोडरमा समाहरणालय में शुक्रवार को नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त (DDC) रवि...

दरभंगा कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी, 1994 हत्या मामले में हड़कंप

Darbhanga News: शुक्रवार को दरभंगा व्यवहार न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब...

खबरें और भी हैं...