झारखंड को भी जल्द मिलने वाला है वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, बस एक माह में…

पहली ट्रेन रांची से पटना के बीच चलेगी और इसके साथ ही यह खबर भी आ रही है कि उसके तीन चार माह बाद रांची से कोलकाता के लिए भी एक वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सुविधा दे दी है। अब इस कड़ी में जल्द ही झारखंड का नाम भी जुड़ने वाला है।

अपडेट खबर यह आ रही है कि इस ट्रेन का परिचालन 1 महीने में शुरू हो जाएगा। पहली ट्रेन रांची से पटना के बीच चलेगी और इसके साथ ही यह खबर भी आ रही है कि उसके तीन चार माह बाद रांची से कोलकाता के लिए भी एक Vande Bharat Train चलने लगेगी।

परिचालन की टाइमिंग और ठहराव

बताया जा रहा है कि पटना से हटिया के लिए सुबह में और हटिया से पटना के लिए शाम में इस ट्रेन के परिचालन (Train Operations) की मांग हुई है।

पटना से हटिया प्रस्थान का समय सुबह के 6:55 बजे और हटिया से पटना के प्रस्थान का समय शाम के 5:00 बजे निर्धारित करने का सुझाव आया है।

ट्रेन बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा जिले को पार करेगी। पूरी ट्रेन वातानुकूलित (Train air Conditioned) होगी‌। साथ ही इसका किराया भी ज्यादा महंगा नहीं होगा‌।

Share This Article