फरार दाहू यादव के पिता की जमानत याचिका पर 26 को होगा फैसला

उल्लेखनीय है कि पशुपति यादव दाहू यादव के पिता हैं। दाहू यादव साहिबगंज में हुए अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग के केस में आरोपित है और वह फरार

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची ED के विशेष न्यायाधीश PK शर्मा (PK Sharma) की अदालत (Court) में शनिवार को पशुपति यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

पशुपति यादव (Pashupati Yadav) की तरफ से हाई कोर्ट के अधिवक्ता जय शंकर त्रिपाठी ने दलील दी। ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने बहस की। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पशुपति यादव के जमानत याचिका पर फैसला सुनाने के लिए 26 मई की तिथि निर्धारित की है।

उल्लेखनीय है कि पशुपति यादव दाहू यादव के पिता हैं। दाहू यादव साहिबगंज में हुए अवैध खनन से जुड़े मनी लांड्रिंग के केस में आरोपित है और वह फरार है।

Share This Article