Homeझारखंडआधुनिक भारत के निर्माता और भारतीय सूचना क्रांति के जनक थे राजीव...

आधुनिक भारत के निर्माता और भारतीय सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी: राजेश ठाकुर

Published on

spot_img

रांची: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) में सादगीपूर्वक मनाई गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) एवं कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

कई बड़ी योजनाओं में झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखते

राजेश ठाकुर ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायती राज सशक्तिकरण के सूत्रधार, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, देशहित में सब कुछ न्यौछावर करने वाले कुशल प्रशासक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी सदैव याद रहेंगे।

झारखंड अलग राज्य के बिना यहां रहने वाले आदिवासियों मूलवासियों एवं सभी समुदाय के लोगों का विकास संभव नहीं है, ऐसा उदगार राजीव गांधी ने गुमला, सिमडेगा और खूंटी की जनसभाओं में प्रकट किया था।

राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में कई बड़ी योजनाओं में झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखते थे।

उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा: राजीव

पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश की पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत और सशक्त बनाने के साथ ही कंप्यूटर एवं संचार क्रांति लाकर युवा, आधुनिक एवं सुदृढ़ भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुल्य है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की सूचना क्रांति, पंचायती राज और युवाओं को मताधिकार देने जैसी उनकी क्रांतिकारी सोच व संकल्प ने भारत को विकसित व आधुनिक राष्ट्र बनाया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, रमा खलखो,अमरेन्द्र सिंह, अभिलाष साहू, कमल ठाकुर और डॉ राकेश किरण महतो सहित अन्य शामिल थे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...