मधु कोड़ा सहित 7 आरोपी कोर्ट में हुए पेश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा (Madhu Koda) सहित सात गुरुवार को ED कोर्ट में उपस्थित हुए। मामले में ED की ओर से इनकम टैक्स के तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर डॉ प्रभा कांत की गवाही हुई।

उनकी गवाही शुक्रवार को भी जारी रहेगी। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विनोद कुमार सिन्हा, विकास सिन्हा, कोलकाता के कारोबारी विजय जोशी, अनिल बस्तावडे और मनोज पुनमिया अदालत के समक्ष पेश हुए।

करोड़ों रुपये की अवैध कमायी करने का आरोप लगा

मामले में मधु कोड़ा के अधिवक्ता चंद्रभानु और पांडे नीरज राय (Chandrabhanu and Pandey Neeraj Rai) ने जिरह किया।

उल्लेखनीय है कि मधु कोड़ा जब मुख्यमंत्री थे तब उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों और उनके सहयोगियों पर करोड़ों रुपये की अवैध कमायी (Ill-Gotten Gains) करने का आरोप लगा है।

Share This Article