ममता शर्मसार! झारखंड में यहां स्वास्थ्य केंद्र में 20 दिन की दुधमुंही बच्ची के साथ मां ने ऐसा किया कि..

डॉ. प्रियंका कुमारी ने अस्पताल में बच्ची का इलाज किया। बच्ची की स्वास्थ्य जांच कराने के बाद CWC को उसकी जानकारी दी गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: कहा जाता है कि संतान (Child) मां के कलेजे का टुकड़ा होती है। सब कुछ सह कर भी मां उसकी रक्षा करती है।

लेकिन, गढ़वा (Garhwa) के भवनाथपुर थानांतर्गत (Bhavnathpur police station) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी घटना सामने आई है, जो मां की ममता शर्मसार कर देती है।

बताया जाता है कि यहां गुरुवार को एक मां अपने 20 दिन की दुधमुंही बच्ची एक अनजान महिला को सौंपकर फरार हो गई।

लंबे समय तक मां लौटकर नहीं आई तो महिला ने इसकी जानकारी अस्पताल के गार्ड को दी। गाने सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बच्ची के प्राथमिक इलाज के बाद CWC के पास भिजवा दिया है।

डॉ.प्रियंका ने की बच्ची का इलाज

डॉ. प्रियंका कुमारी ने अस्पताल में बच्ची का इलाज किया। बच्ची की स्वास्थ्य जांच कराने के बाद CWC को उसकी जानकारी दी गई।

सूचना पर पहुंचे स्थानीय चाइल्ड लाइन के सदस्य राबर्ट्स कच्छप और महिला आरक्षी के साथ बच्ची को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय स्थित CWC  भिजवाया गया। पुलिस बच्ची को छोड़कर गई महिला की भी तलाश में जुटी है।

Share This Article