पश्चिमी सिंहभूम में 6 IED बरामद, पुलिस ने किया डिफ्यूज

सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश को सुरक्षा बलों ने एक बार फिर विफल कर दिया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के पटातारोब से तुम्बाहाका गांव जाने वाले रास्ते से पुलिस ने छह IED बम (IED Bomb) बरामद किया है।

SP आशुतोष शेखर (SP Ashutosh Shekhar) ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में सर्च अभियान चलाया गया।

सर्च अभियान (Search Operation) के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश को सुरक्षा बलों ने एक बार फिर विफल कर दिया है।

सुरक्षा बलों के जवान लगातार चला रहे हैं अभियान

सुरक्षा बलों ने छह IED Bomb बरामद किया है। सभी IED को डिफ्यूज कर दिया गया है। बरामद IED में छह-छह किलो का चार और पांच-पांच किलो के दो हैं।

SP ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील (Itinerant) हैं। इसी सूचना पर सुरक्षा बलों के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं।

Share This Article