रांची में जुए के अड्डे से पुलिस ने 15 जुआरियों को दबोचा, कुछ लोग भागने में…

इसके बाद पुलिस टीम गठित की गई।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची (Ranchi) के इटकी थाना (Itki Police Station) क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 15 जुआरियों को दबोच लिया।

इनके पास से पुलिस ने 4 लाख नकद और 10 वाहन जप्त किए हैं। पूछताछ करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है।

SSP को मिली थी गुप्त सूचना

बताया जाता है कि SSP किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि इटकी इलाके में जुआ अड्डा चल रहा है। इसके बाद पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने शनिवार की देर रात कार्रवाई करते हुए जुआ अड्डा पर छापा मारा और जुआरियों को अरेस्ट कर लिया। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

TAGGED:
Share This Article