रांची में Sparky कंपनी की हजारों डुप्लीकेट जिंस पैंट बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के इलाही नगर और जाकिर कॉलोनी में जेके जैन स्पार्की, एलएलपी कंपनी के मालिक इंदर शर्मा के साथ पुंदाग ओपी की पुलिस ने छापामारी की।

इलाही नगर वाले फैक्टरी से 10 हजार जिंस, 15 हजार जिंस पेंट का चेन, 25 थान कपड़ा और 15 हजार स्पार्की का लेबल बरामद किया गया है।

उसके साथ ही जाकिर कॉलोनी के फैक्टरी से भी कच्चा माल, मशीन व कपड़ा बरामद किया है।

इस संबंध में पुंदाग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह तथा कंपनी के संचालक इंदर शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पुंदाग में डुप्लीकेट जिंस बन रहा है।

उसी सूचना पर छापामारी की गयी।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी हिंदपीढ़ी के खेत मुहल्ला में नकली जिंस फैक्टरी में छामामारी की गयी थी।

Share This Article