शादी का झांसा देकर नाबालिक का कर रहा था यौन शोषण, पुलिस ने गिरफ्तार कर…

2 साल के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। शिकायत दर्ज करने के बाद नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा दिया गया था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: मंगलवार को गुवा पुलिस (Guava Police) ने 15 साल की नाबालिग के साथ यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने के आरोपी अनिल गोप को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल (Chaibasa Jail) भेज दिया है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि रोवाम गांव के रहने वाले गणेश गोप ने गुरुवार को गुवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कहा था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ इसी गांव के अनिल गोप शादी का झांसा देकर 2 साल यौन शोषण करता रहा।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा

2 साल के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। शिकायत दर्ज करने के बाद नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा दिया गया था।

उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

TAGGED:
Share This Article