Homeबिहारबिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, इस दिन पटना पहुंचेगा...

बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, इस दिन पटना पहुंचेगा मानसून

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: Bihar में मानसून (Monsoon) का असर दिखना शुरू हो गया है। हालांकि, गर्मी में कोई अंतर नहीं है।

मौसम विभाग (Weather Department) ने बुधवार को 19 जिलों में बारिश और 9 जिलों में हीट वेव (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जून को मानसून पटना पहुंच जाएगा।बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, इस दिन पटना पहुंचेगा मानसून Rain alert in 19 districts of Bihar, monsoon will reach Patna on this day

पटना के साथ ही समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी में भी 15 जून से मानसून के पहुंचने की संभावना है।

वहीं, 16 और 17 जून तक मानसून की बारिश गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर में होने लगेगी। किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्णिया, भागलपुर आदि जिलों में पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है।बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, इस दिन पटना पहुंचेगा मानसून Rain alert in 19 districts of Bihar, monsoon will reach Patna on this day

17 जून तक राज्य के अधिकांश जिलों में पहुंच जाएगा मानसून

अब मानसून 17 जून तक राज्य के अधिकांश जिलों में पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के अंदर उत्तर बिहार के सभी जिलों में यह सक्रिय हो सकता है।

हालांकि, अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

यही स्थिति दक्षिण बिहार के जिलों में भी देखने को मिलेगी। विभाग ने 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, इस दिन पटना पहुंचेगा मानसून Rain alert in 19 districts of Bihar, monsoon will reach Patna on this day

19 जिलों में बारिश की संभावना जताई

इसमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है।

औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, गया, शेखपुरा, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सिवान जिले में लू का असर फिलहाल बना रहेगा।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...