Homeझारखंडझारखंड : स्टाइल अपना-अपना, कार की जगह JCB लेकर दुल्हनिया लाने चल...

झारखंड : स्टाइल अपना-अपना, कार की जगह JCB लेकर दुल्हनिया लाने चल दिए दूल्हे राजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दुल्हनिया लाने के लिए एक ही जैसा दिल थोड़े होता है। कोई शानदार कार में लाता है तो कोई हेलीकॉप्टर (Helicopter) में भी।

लेकिन, अगर कोई दूल्हा JCB लेकर दुल्हनिया लाने पहुंचे तो सबका ध्यान जरूर अपनी ओर खींचता है।

ऐसी ही एक बारात झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड (Namkum Block) के टाटीसिलवे (Tatisilwai) में लोगों को देखने को मिली।

खूब चर्चा हो रही है इस बारात की। दूल्हा रांची का कृष्णा महतो और दुल्हन चतरा की आरती।

फूलों का कारोबार करते हैं दूल्हे राजा, जेसीबी को फूलों से खूब सजाया

जानकारी के अनुसार, नामकुम प्रखंड के टाटासिलवे आदर्श नगर स्थित SRS पार्क के समीप रहने वाले कृष्णा महतो की शादी की शादी चतरा बस्ती निवासी बुधराम महतो की बेटी आरती से हुई है।

दूल्हे राजा फूलों का कारोबार करते हैं, इसलिए उन्होंने शादी से पहले जेसीबी को फूलों से खूब अच्छी तरह सजवाया।

दूल्हा और दुल्हन को बिठाने के लिए इसमें मोटे गद्दे लगाए गए। इसके बाद जेसीबी में धूमधाम से बारात निकली।

10 किलोमीटर का सफर, JCB पर पूरी बारात

JCB में सवार दूल्हे राजा कृष्णा महतो 10 किमी का सफर पूरा कर दुल्हन के घर पहुंचे और धूमधाम से शादी हुई।

इधर, कृष्णा महतो बारात को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। JCB में दूल्हे के अलावा सहबाला और परिजन भी बैठे थे।

अन्य लोग भी। बाद में उसी JCB में दूल्हा कृष्णा महतो और दुल्हन आरती घर लौटे।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...