गिरिडीह में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बगोदर थाना (Bagodar Police Station) इलाके के घाघरा कॉलेज के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

मृतक दोनों युवक की पहचान बोकारो (Bokaro) जिले के फुसरो के रहने वाले अश्वनी पाठक और मनीष मिश्रा के रूप में हुई है।

जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

दोनों युवक एक बाइक पर सवार थे

पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। दोनों युवक एक बाइक पर सवार थे।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने किसी रिश्तेदार के घर हजारीबाग जा रहे थे। इसी दौरान दोनो बगोदर में 1 हादसे के शिकार हो गए।

TAGGED:
Share This Article