Latest Newsझारखंडझारखंड : मुस्लिम से हिंदू बनी विवाहिता की मिली डेड बॉडी, जिससे...

झारखंड : मुस्लिम से हिंदू बनी विवाहिता की मिली डेड बॉडी, जिससे हुई थी दूसरी शादी, वह…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू : मुस्लिम (Muslim) से हिंदू (Hindu) बनी 38 वर्षीय विवाहित का शव शहर थाना क्षेत्र के रेडमा स्थित श्रीराम पथ से सटे परशुराम नगर से मिला। उसकी दूसरी शादी हुई थी।

जिस लड़के के साथ दूसरी शादी हुई वह फिलहाल मर्डर केस (Murder Case) में सेंट्रल जेल (Central Jail) में है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।

MRMCH में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया लेकिन गर्मी की वजह से शव को रांची RIMS भेज दिया गया।

अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई।

जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की जानकारी

पुलिस की रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की जानकारी दी गई है जबकि उसके पति का कहना है कि वह बीमार थी और इलाज के अभाव में उसने दम तोड़ दिया।

युवती की पहचान शैना यासमीन उर्फ संगीता गुप्ता के रूप में हुई है।

शैना रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम तालाब के पास की रहने वाली थी।

वह 2 महीने से प्रेमचंद पांडे के मकान में किराए पर रह रही थी।

जहरीला पदार्थ खाने की कोई संभावना नहीं

इधर, महिला की मौत की सूचना मिलने पर सेंट्रल जेल में बंद उसके पति दीपक कुमार लाल को पूछताछ के लिए शहर थाना लाया गया।

दीपक ने बताया कि कल शाम 4.30 बजे उससे अंतिम बार बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि उसे बुखार है।

उसे दवा लेने के लिए सलाह दी थी। इसी बीच उसकी मौत हो गई।

दीपक ने कहा कि शैना की मौत बीमार पड़ने के कारण हुई है। जहरीला पदार्थ खाने की कोई संभावना नहीं है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...