JBVNL के इस SDO ने शादीशुदा होने के बावजूद कर ली दूसरी शादी, दूसरी पत्नी ने…

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : साक्षी गुप्ता ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के मुख्यालय में पोस्टेड SDO सचिन कुमार पर दहेज (Dowry) के लिए दूसरी शादी करने और शादी के बाद 4 लाख रुपए नहीं देने पर मारपीट का केस पंडरा ओपी (Pandra OP) में दर्ज किया है। साक्षी गुप्ता सचिन कुमार की दूसरी पत्नी बताई जा रही हैं।

ऐसा प्राथमिकी में उन्होंने खुद लिखित रूप से दिया है। पुलिस (Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या कहना है पीड़िता का…

प्राथमिकी का कहना है कि 28 अप्रैल 2022 को पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित सर्वेश्वरी नगर निवासी सचिन कुमार से शादी हुई थी।

शादी के कुछ दिनों बाद पति सचिन अपने पिता मनोहर साहू और भाई प्रवीण के साथ मिलकर दहेज के रूप में 4 लाख रुपए मांगने लगे।

मायके से पैसे नहीं मांगने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 28 अक्टूबर 2022 को सभी ने उसे घर से निकाल दिया।

वह मायके चली गई और भरण-पोषण के लिए कोर्ट में पिटीशन दाखिल की।

इसी दौरान जानकारी मिली कि सचिन पहले से शादीशुदा है। लड़की बेंगलुरु में जॉब कर रही है।

क्या कहना है SDO का…

SDO सचिन कुमार का कहना है कि शादी के बाद ही साक्षी घर में रौब जमाने लगी।

अक्सर विवाद खड़ा करती थी और माता-पिता को छोड़ने तक को कहती थी। समझाने पर कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।

पूर्व में किसी अन्य लड़की से भी शादी करने की बात सरासर झूठा है। साक्षी पहले भी कोर्ट कंप्लेन कर चुकी है, जो फिलहाल मामला लंबित है।

TAGGED:
Share This Article