PM मोदी के ‘मन की बात’ में मणिपुर के हित की बात गायब, JDU ने इस तरह…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : Janta Dal United ने सोमवार को मणिपुर में हिंसा (Violence In Manipur) सहित कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को उनके मन की बात के बहाने घेरा है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Rajeev Ranjan Singh alias Lalan Singh) ने कहा कि समय निकट है और जनता सबका हिसाब लेगी।

देश की जनता सब का हिसाब लेगी

ललन सिंह (Lalan Singh) ने ट्वीट में प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा कि आखिर आपके मन की बात में मणिपुर के हित की बात, मणिपुर और देशभर में सामाजिक सौहार्द एवं शांति की बात, युवाओं के हित की बात, महंगाई की बात, बेरोजगारों के हित की बात क्यों नहीं आती है?

उन्होंने कहा कि मणिपुर भारत में ही है, वहां भी डबल इंजन वाली भाजपा सरकार है। महीनों से जो मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) की आग में जल रहा है, देश के प्रधानमंत्री के मन की बात में यह क्यों नहीं आती। समय निकट है, देश की जनता सब का हिसाब लेगी।

Share This Article