भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने किया सांसद पप्पू यादव के सेवाश्रम का मुआयना

खेसारीलाल यादव ने पप्पू यादव के दिल्ली स्थित सेवा आश्रम का दौरा किया, जरूरतमंदों से मिले और निःशुल्क इलाज, भोजन व आश्रय की व्यवस्थाएं देखीं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने शुक्रवार केा पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के दिल्ली आवास पर मुलाकात के दौरान यहां संचालित न्याय का मंदिर ‘सेवा आश्रम’ का मुआयना किया। इस मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि यह मेरे लिए सिर्फ एक स्थान नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए उम्मीद, सहारा और इंसानियत का घर है। यहां पूर्णिया, बिहार सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इलाज के लिए आते हैं और इलाज के दौरान यहीं रहते हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि जरूरतमंदों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क है। खेसारी लाल जी ने सेवा आश्रम की व्यवस्थाओं को देखा और यहां आने वाले लोगों से भी मुलाकात की। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर राहत देखना और उसके कठिन समय में उसके साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है। इंसानियत की इस छोटी-सी कोशिश को आगे बढ़ाना ही हमारा संकल्प है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है।अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.