राजभवन पर विस अध्यक्ष की टिप्पणी पर BJP ने उठाया सवाल, राज्यपाल से…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजभवन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष (Jharkhand Assembly Speaker) रविंद्रनाथ महतो (Rabindranath Mahato) की टिप्पणी के खिलाफ BJP में आक्रोश है।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में राज्यपाल को मंगलवार को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि पक्ष और विपक्ष की ओर से जनहित और राज्य हित में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का होना लोकतंत्र की खूबसूरती है, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे लोगों की ओर से असंवैधानिक आचरण कहीं से भी शोभनीय नही है।

राज्यपाल से अनुरोध किया

BJP के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी की निंदा करते हुए राजभवन के खिलाफ असंवैधानिक, अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी पर विधि सम्मत कार्रवाई का राज्यपाल से अनुरोध किया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक शामिल थे।

Share This Article