कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अब्दुर्र रज्जाक अंसारी की मनाई जयंती

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखण्ड कांग्रेस के तत्वावधान में रविवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री अब्दुर्र रज्जाक अंसारी की जयंती मनाई गयी।

इस अवसर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के साथ अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

उरांव ने स्व अंसारी के व्यक्तित्व एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सरल एवं साद्गी का प्रतीक बताया। उन्होंने ने कहा कि स्व. अंसारी का जन्म गरीब परिवार में हुआ था।

उन्होंने कड़ी मेहनत तथा लगन से शिक्षा ग्रहण की। इसके शैक्षणिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।

उन्होंने कहा कि मनुष्य का समुचित विकास शिक्षा से ही होता है। इसलिए उन्होंने एजुकेशन पर ज्यादा जोर दिया।
उरांव ने कहा कि स्व. अंसारी बुनकरों की समस्या के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें।

उनके अथक प्रयास से छोटानागपुर में रिजनल लिमिटेड की स्थापना की गयी। उनके सपनों को पूरा करने के लिए कैथ लेब सुपर स्पेशलाईण्ड हृदय चिकित्सा केन्द्र की स्थापना हुई।

आज यह चिकित्सा केन्द्र स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व चिकित्सा प्रदान कर दी है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय लाल पासवान ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता डाॅ गुलफाम मुजीबी, रौशनल लाल भाटिया, प्रदीप तुलस्यान, वीपी शरण, मंजूर अहमद अंसारी, अनवर अहमद अंसारी आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव आदि शामिल थे।

Share This Article