झारखंड में सरकारी राशि की हेराफेरी करने के आरोप में मुखिया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पंचायत चुनाव की आहट होते ही मुखिया पद के आकांक्षी तैयारियों में जुट गए हैं।

इसी क्रम में मुखिया के कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतों का दौर शुरू हाे गया है। पथरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पथरा पंचायत के ग्रामीणों ने मनरेगा आयुक्त को पत्र देकर शिकायत की थी कि पंचायत चल रही योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरत कर लाखों रुपये की हेराफेरी की गई है।

इस शिकायत पर मनरेगा आयुक्त ने एक टीम गठित कर पथरा पंचायत का ऑडिट का निर्देश दिया था। इस समय जिले अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा पंचायत में मनरेगा की करीब 24 योजनाओं की अनियमितताओं की जांच चल रही थी।

इस मामले में बीडीओ एमानुएल जय विरस लकड़ा ने मुखिया ललिता देवी समेत 13 लोगों के खिलाफ हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

रविवार को पुलिस ने मुखिया ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखिया की गिरफ्तारी के बाद अन्य मुखिया पतियों व मुखिया में हड़कंप मच गया है। अन्य मुखियाओं को भी अब भय सताने लगा है।

Share This Article