रांची के विद्यालयों में नामांकन के लिए जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक, DC ने बच्चों…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची (Ranchi) के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक की।

2023-24 में आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिये विचार-विमर्श

बैठक में समिति की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिये विचार-विमर्श किया गया।

समिति की ओर से इस सत्र में नामांकन के लिए प्रस्तावित सूची का अवलोकन करने का निर्णय लिया गया, ताकि अनुपस्थित प्रतिनिधि भी सूची से अवगत हो सके।

बैठक में उपस्थित सांसद और विधायक प्रतिनिधि को अपने स्तर के प्रतिनिधि के साथ विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुधार के साथ नये सिरे से अगली बैठक में सूची रखने का निर्णय लिया गया।

आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को नामांकन में प्राथमिकता देने की बात

समिति की ओर से संबंधित प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से दूर रहनेवाली बालिकाओं, जिनके माता-पिता में से एक की COVID-19 से मृत्यु हुई हो।

आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को नामांकन में प्राथमिकता देने की बात कही गयी। समाहरणालय में आयोजित बैठक में सांसद, विधायक के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article