एक सांप दिख जाए तो मुंह को आने लगे जान, यहां एक घर में 60 जहरीले सांप…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: Bihar के रोहतास (Rohtas) जिले में एक घर के अंदर करीब 60 जहरीले सांप (Poisonous snakes) पाए गए।

अधिकारियों ने बताया कि रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना (Suryapura Police Station) अंतर्गत अगरेड खुर्द गांव में कृपा नारायण पांडे के घर में सांप पाए गए हैं।

Bihar के रोहतास जिले में एक घर के अंदर करीब 60 जहरीले सांप About 60 poisonous snakes inside a house in Bihar's Rohtas district

वन अधिकारियों को दी सूचना

सबसे पहले लोग घर से भागे और वन अधिकारियों (Forest Officials) को सूचना दी।

हालांकि, परिवार के सदस्य अन्य ग्रामीणों के साथ वापस आए और अधिकांश सांपों को मार डाला।

Bihar के रोहतास जिले में एक घर के अंदर करीब 60 जहरीले सांप About 60 poisonous snakes inside a house in Bihar's Rohtas district

दीवार तोड़ कर सांपों को बचाया

अमर गुप्ता ने कहा, “हमने लगभग 30 सांपों को बरामद किया है जो दीवार के पास शरण ले रहे थे। हमने दीवार तोड़ दी और सांपों को बचाया। उन्हें वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।”

“हम 1955 से यहां रह रहे हैं जब घर का निर्माण हुआ था। यह 2 मंजिला इमारत है। कृपा नारायण सिंह ने कहा, हमने पहले ऐसी घटना नहीं देखी है।

TAGGED:
Share This Article