Homeझारखंडअब रात में रिम्स के मरीजों के तीमारदार रहेंगे विश्राम गृह में,...

अब रात में रिम्स के मरीजों के तीमारदार रहेंगे विश्राम गृह में, 15 जुलाई से…

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : RIMS के मरीजों के तीमारदारों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें रात बिताने के लिए रैन बसेरा या फिर किसी निजी होटल में नहीं जाना पड़ेगा।

लगभग 20 करोड़ की लागत से बना विश्राम गृह (Rest House) अब बनकर तैयार हो गया है।

अब कुछ ही दिनों में NTPC और ऊर्जा विभाग (Department of Energy) के सहयोग से बन रहे विश्राम गृह की शुरुआत हो जाएगी।

गरीब परिजनों के लिए यह विश्राम गृह बनाया जा रहा

RIMS के अधीक्षक डॉ हीरेन बिरुआ और उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि विश्राम गृह को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा और रिम्स में आने वाले तीमारदारों को राहत मिलेगी।

15 जुलाई से शुरू हो रहे विश्राम गृह को लेकर RIMS के जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि NTPC के CSR फंड से RIMS में आने वाले गरीब परिजनों के लिए यह विश्राम गृह बनाया जा रहा है।

विश्राम गृह का भवन बनकर पूरी तरह से तैयार

RIMS में विश्राम गृह का भवन बनकर पूरी तरह से तैयार है। अब भवन के अंदर इलेक्ट्रिसिटी और पानी की कनेक्शन को लेकर संबंधित विभाग के लोगों को निर्देश दे दिया गया है।

बिजली और पानी की सुचारू करने को लेकर संबंधित विभाग के लोग तेजी कार्य में लगे हुए है।

विश्राम गृह में तीमारदारों के रहने के अलावे उनके खाने-पीने के भी इंतजाम किए जाएंगे।

साथ ही प्रत्येक तीमारदारों के लिए कपड़े या फिर अन्य महत्वपूर्ण सामान रखने के लिए अलमारी भी बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) और ऊर्जा मंत्री RK सिंह (RK Singh) के द्वारा वर्ष 2019 में इस विश्रामगृह का शिलान्यास किया गया था।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...