Homeझारखंडधनबाद फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

धनबाद फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

spot_img

धनबाद: बीते छह जुलाई को धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित बास्तकोला के चांदमारी कोयला लोडिंग पॉइंट (Chandmari Coal Loading Point) पर अंधाधुंध फायरिंग (Firing) करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ धर दबोचा है। इस कांड में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

DSP (विधि व्यवस्था) अरविंद कुमार विन्हा (Arvind Kumar Vinha) ने रविवार को बताया कि बास्तकोला स्थित बीसीसीएल के लोडिंग पॉइन्ट पर मेनुअल लोडिंग को लेकर संयुक्त मोर्चा मजदूर संघ और जनता श्रमिक संघ (United Front Labor Union and Janata Labor Union) के लोगों के बिच झड़प हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी फायरिंग एवं पत्थरबाजी की घटना के वीडियो के आधार पर की गई है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।

दोनों ने किसके इशारे पर वहां गोलियां चलाई

उन्होंने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस द्वारा आरोपितों की खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान अखबारों एवं मीडिया में आए तस्वीरों एवं वीडियो के आधार पर दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इनकी पहचान बुधन मंडल और जावेद अख्तर उर्फ रिंकू खान (Rinku Khan) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन दोनों ने किसके इशारे पर वहां गोलियां चलाई थी।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...