HomeUncategorizedदिल्ली में कभी भी आ सकती है बाढ़, यमुना नदी का वाटर...

दिल्ली में कभी भी आ सकती है बाढ़, यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान के…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को यमुना नदी (Yamuna River) का जल स्तर 206.24 मीटर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया, इससे दिल्ली हाई अलर्ट पर है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथनीकुंड बैराज (Hathnikund Barrage) से करीब 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

CWC के साथ लगातार संपर्क में सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार CWC के साथ लगातार संपर्क में है।

केजरीवाल ने कहा, “विशेषज्ञों के अनुसार, बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं होगी। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो हम तैयार हैं।

”यमुना नदी के किनारे हमने उनके लिए राहत शिविर स्थापित

यदि जल स्तर 206 मीटर तक बढ़ जाता है, तो हम निकासी शुरू कर देंगे। हमने आसपास के इलाकों में रहने वाले 41,000 लोगों की पहचान की है।

केजरीवाल ने कहा, ”यमुना नदी के किनारे हमने उनके लिए राहत शिविर स्थापित किए हैं।” गौरतलब है कि 1978 में, दिल्ली में बाढ़ आई थी, जब हथनीकुंड बैराज से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, इससे पुराने पुल पर यमुना नदी का स्तर 207.49 मीटर को पार कर गया।

8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

2013 में हथिनीकुंड बैराज से 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और यमुना नदी का स्तर 207.32 मिमी तक पहुंच गया था, लेकिन इससे बाढ़ नहीं आई।

2019 में, हथनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया और नदी का स्तर 206.6 मिमी तक पहुंच गया, फिर भी बाढ़ नहीं आई।

9 जुलाई को हथनीकुंड बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था. बाद में उस रात, अतिरिक्त तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया और सोमवार सुबह लगभग 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...