कोडरमा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, सड़क किनारे गढ्ढे में मिला शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के आश्रम रोड में सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक युवक की मौत (Death) हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नवादा बस्ती निवासी 24 वर्षीय गुलशन कुमार वर्मा के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या देखा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक आश्रम रोड में सड़क किनारे गड्ढे में गिरा हुआ है। जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा (Sadar Hospital Koderma) लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article