NDA की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे आजसू प्रमुख सुदेश महतो, पहले…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आज मंगलवार को दिल्ली में NDA की बैठक (NDA Meeting) है। विभिन्न राज्यों से भाजपा की सहयोगी पार्टियां इसमें हिस्सा ले रही हैं।

झारखंड से भी भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू प्रमुख सुदेश महतो (Sudesh Mahto) दिल्ली पहुंच चुके है।

झारखंड के मुद्दे पर भी होगी बातचीत

दिल्ली जाने से पूर्व सोमवार को उन्होंने कहा कि इस बैठक रांची एयरपोर्ट पर सुदेश महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बैठक में राष्ट्रीय मुद्दे (National Issues) के साथ साथ झारखंड के मुद्दे पर भी बातचीत होगी।

उन्होंने कहा कि NDA पहले से ही स्थापित संगठन है और इन्हें जीत हासिल करने में लोगों के बीच समस्या नहीं होगी।

सत्ता के लिए बैठक कर रहे विपक्षी

सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए गठबंधन के बारे में देश की जनता को पता है। इस सच्चाई के रास्ते पर चलकर जनता की भलाई करने का उद्देश्य NDA में ही है।

विपक्षी जिस तरह से विचलित होकर बेंगलुरु में विपक्षी दल बैठक का आयोजन कर रहे हैं, उससे साफ पता चलता है कि UPA के नेता किस उद्देश्य के साथ बेंगलुरु पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सत्ता पाने के लोभ से विपक्ष के नेता राजनीति करते हैं, लेकिन NDA के नेता जनता की भलाई के लिए राजनीति कर रहे हैं।

Share This Article