Homeझारखंडसहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया को कोर्ट में चुनौती देंगे झारखंड टेट पास...

सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया को कोर्ट में चुनौती देंगे झारखंड टेट पास अभ्यर्थी, बैठक में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के टेट पास अभ्यर्थियों (TET Pass Candidates) ने बैठक कर यह तय किया है कि सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया (Assistant Professor Recruitment Process) को वे कोर्ट में चैलेंज करेंगे।

रणनीति बनाने के लिए राज्य के पांचों प्रमंडलों के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक (Online Meeting) की। सबने नियुक्ति प्रक्रिया संबंधी विज्ञापन का एक स्वर में विरोध किया और इसे कोर्ट में चुनौती देने पर सहमति जताई।

इन शिक्षकों की बैठक में रही मौजूदगी

बैठक की जानकारी झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक (Jharkhand State Tet Assistant Teacher) समन्वय समिति की प्रदेश कमेटी ने दी। बैठक में इरी ताल महतो, मिथिलेश उपाध्याय, संजय मेहता, प्रमोद कुमार मोहन मंडल, सीमांत घोषाल, मनोज शर्मा, मीना कुमारी महेश मेहता, मजहर आलम, मिथिलेश यादव सज्जाद अंसारी, नफीस अख्तर, मुख्तार अंसारी भी मौजूद थे।

इन महत्वपूर्ण निर्णय पर हुई सहमति

– सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

-सहायक आचार्य नियुक्ति का सड़क से लेकर सदन तक विरोध किया जाएगा। प्रत्येक जिले में एक सभा कर इसकी प्रति जलाई जाएगी।

-सत्ता पक्ष के सभी विधायकों का विरोध किया जाएगा। सहायक आचार्य नियुक्ति की खामियां उनके सामने रखी जाएंगी। उनसे आनेवाले मानसून सत्र में इसका विरोध करने की मांग करेंगे।

-विपक्षी विधायकों को सहायक आचार्य नियुक्ति की त्रुटि को उजागर कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। मानसून सत्र (Monsoon Session) में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने का आग्रह किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...