झारखंड में 7 IPS का तबादला, साहिबगंज SP बने नौशाद आलम

जबकि जैप 3 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को बोकारो जिला का SP बनाया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार (State Government) ने झारखंड के सात IPS का तबादला (Transfer of IPS) किया है। रांची के ग्रामीण SP के पद पर पदस्थापित नौशाद आलम (Naushad Alam) को साहिबगंज जिले का SP बनाया गया है।

जबकि जैप 3 कमांडेंट (Zap 3 Commandant) के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को बोकारो जिला का SP बनाया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसचूना के अनुसार STF SP के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग (Ajit Peter Dungdung) को देवघर SP बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में योगदान देंगे

इसी प्रकार धनबाद ग्रामीण SP के पद पर पदस्थापित रीष्मा रमेशन (Rishma Ramesh) को पलामू जिले का SP, नव प्रोन्नत प्रोन्नत IPS दीपक कुमार शर्मा को गिरिडीह जिले का SP, नव प्रोन्नत IPS डॉ विमल कुमार को सरायकेला-खरसांवा जिले का एसपी और नव प्रोन्नत आईपीएस पीतांबर सिंह खेरवार को दुमका जिले का एसपी बनाया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे अधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया और उनका पदस्थापन (Posting) नहीं किया गया है। वह पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में योगदान देंगे।

Share This Article