रांची JSCA स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी से होगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट

23 फरवरी से 27 फरवरी 2024 को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट की मेजबानी रांची के JSCA को मिली है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। विराट, रोहित (Virat, Rohit) समेत तमाम बड़े प्लेयर रांची में खेलते नजर आएंगे।

23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच रांची में भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच (India and England Test Match) खेला जाएगा। ये मैच रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA ) स्टेडियम में होगा।

JSCA में भारत ने दो टेस्ट मैच खेला

23 फरवरी से 27 फरवरी 2024 को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट की मेजबानी रांची के JSCA को मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तकनीकी समिति ने घरेलू सत्र 2023-24 के लिए स्थानों की पुष्टि की है।

JSCA में भारत ने दो टेस्ट मैच खेला है। पहला टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जो Draw हुआ था। वहीं, दूसरा टेस्ट 19 अक्टूबर 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था, जिसमें भारत ने पारी और 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

Share This Article