रांची मासिक लोक अदालत में 58 मामले का निष्पादन

इसमें पक्षकारों को 42, 32, 455 (बेयालिस लाख बत्तीस हजार चार सौ पचपन) की समझौता राशि प्राप्त हुई

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) में मासिक लोक अदालत (Monthly Lok Adalat) का आयोजन किया गया। शुक्रवार को लगे लोक अदालत में कुल 58 मामलों का निष्पादन आपसी सहमति से हुआ।

इसमें पक्षकारों को 42, 32, 455 (बेयालिस लाख बत्तीस हजार चार सौ पचपन) की समझौता राशि प्राप्त हुई।

प्राधिकार में सात बैंच का गठन किया गया

मासिक लोक अदालत के लिए रांची सिविल कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार में सात बैंच का गठन किया गया।

लोक अदालत के दौरान पक्षकारों को बीच मध्यस्थता के लिए विशेष मीडिएटर्स नियुक्त (Appointed Mediators) किये गए थे, जो दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सहमति से मामला खत्म करने की पहल की। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने दी।

Share This Article