पलामू में फंदे से लटका मिला महिला का शव

उसकी पहचान चंदन भुइहर की 22 वर्षीय पत्नी रंजीता देवी के रूप में हुई है, उसके मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के तुरिया टोला में शनिवार को एक महिला का शव (Female Body) संदिग्ध हालात में पेड़ के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

उसकी पहचान चंदन भुइहर की 22 वर्षीय पत्नी रंजीता देवी (Ranjita Devi) के रूप में हुई है। उसके मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

शव का पोस्टमार्टम MRMCH में कराया

मौत की सूचना मिलने पर लड़की के परिजन जब उसके घर पहुंचे तो उन्होंने उसके पति की पिटाई भी की। हालांकि, तत्काल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम MRMCH में कराया। महिला की बड़ी बहन के साथ उसके पति का अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। चंदन और रंजीता की शादी दो वर्ष पहले हुई थी।

उनसे कोई संतान नहीं है। रंजीता की बड़ी बहन चंदन के गांव में ही रहती है। शादी उसने ही कराई थी। आना जाना होने के कारण चंदन का अपनी पत्नी की बड़ी बहन के साथ अवैध संबंध बन गया था।

रात 9 बजे से रंजीता गायब थी

बताया जाता है कि रंजीता देवी के साथ उसका पति अक्सर मारपीट करता था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी कई बार दी थी। शुक्रवार की रात भी जमकर पिटाई की थी।

मृतका का मां रामगढ के थाम टोला की फुलबासो देवी ने कहा कि मारपीट की जानकारी रजंती ने रात में ही दी थी। चेहरा सूज गया था। रात 9 बजे से रंजीता गायब थी।

शनिवार को उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर पेड़ से लटका बरामद हुआ। शव जिस स्थिति में मिला, उससे हत्या (Murder) की संभावना जताई गई है।

Share This Article