गुरुग्राम में खुले बाजार, स्कूल और कॉलेज, नूंह हिंसा के बाद स्थिति सामान्य होने पर…

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुरुग्राम : हरियाणा के मेवात-नूंह में सोमवार को हुई हिंसा (Mewat-Nuh Violence) के बाद अब गुरुग्राम में स्थिति सामान्य (Gurugram Situation) हो रही है। बुधवार को यहां बाजार खोेले गए। वहीं, स्कूल और कॉलेज भी शुरू हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार अब गुरुग्राम में स्थिति नियंत्रण में है। ACP (अपराध) वरुण दहिया (Varun Dahiya) ने कहा, “जिले में स्कूल, कॉलेज और कार्यालय सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। यहां तक कि इंटरनेट सेवाएं भी चालू हैं।”

उन्होंने लोगों से Social Media पर अफवाहों से दूर रहने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार, जहां गुरुग्राम में स्कूल और कॉलेज फिर से खुल गए, वहीं सोहना में शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

गुरुग्राम (Gurugram) में पांच FIR दर्ज की गई हैं और कई मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सेक्टर-57 में मस्जिद जलाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को दी हिदायत

सोमवार को हुई झड़पों के बाद मंगलवार को गुरुग्राम की कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने और जल्दी घर लौटने के लिए कहा। वहीं,Maruti Suzuki, Hero MotoCorp, Honda, Nestle, Coke , Pepsi , Bharti Airtel सहित कई बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां और कारखाने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

सोहना में प्रशासन और दोनों समुदायों की शांति बैठक के बाद, क्षेत्र में बुधवार को बाजार खोल दिया गया। हालांकि, बैठक में मौजूद लोगों ने दावा किया कि सोमवार को सोहना में हुई झड़प में 18 से 22 साल के युवा शामिल थे।

गुरुग्राम की स्थिति अभी सामान्य

गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव (Nishant Kumar Yadav) ने कहा, “सोहना और गुरुग्राम में स्थिति सामान्य हो गई है और शांति समिति की मांग पर जिला प्रशासन ने सोहना में बाजार खोलने की अनुमति दे दी है।”

“प्रशासन ने दोनों समुदायों के 20-20 सदस्यों की एक समिति बनाई है। समिति शांति और सद्भाव कायम करने में मदद करेगी। समिति के सदस्य हर रोज सोहना की स्थिति के बारे में जिला प्रशासन को जानकारी देंगे।”

नूंह जिले में भारी फोर्स तैनात

हालांकि, सोहना क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं अभी भी अगले आदेश तक निलंबित हैं। इसके अलावा नूंह जिले में भारी फोर्स तैनात होने के बाद हालात सामान्य हैं। नूंह में पुलिस बल की 14 कंपनियां नियमित गश्त कर रही हैं और स्थिति पर नजर रख रही हैं।

पुलिस ने दंगों के सिलसिले में 116 लोगों को गिरफ्तार किया है और नूंह के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 26 FIR दर्ज की हैं। नूंह में हुई झड़प में 60 लोग घायल हो गए। नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और झज्जर जिलों में अभी भी धारा 144 लगी हुई है।

Share This Article