Latest Newsझारखंडहोली के गाने पर एक प्रतिष्ठित गायक संग कर रहा हूं काम...

होली के गाने पर एक प्रतिष्ठित गायक संग कर रहा हूं काम : सलीम मर्चेंट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : संगीतकार-गायक सलीम मर्चेंट प्रशंसकों के लिए खास उत्सव के लिए गाना लेकर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वह एक प्रतिष्ठित गायक के साथ मिलकर होली के लिए गाने पर काम कर रहे हैं।

सलीम ने आईएएनएस से कहा, मैं एक प्रतिष्ठित गायक के साथ होली के लिए एक बड़े गाने पर काम कर रहा हूं।

मैं जल्द ही नाम का खुलासा करूंगा। इसके साथ बैसाखी को लेकर एक गाना और महाशिवरात्रि को लेकर भी एक गाना है। सभी उत्सव गीत हैं जो मार्च से रिलीज होंगे।

सलीम-सुलेमान के एल्बम भूमि 2020 से सात ट्रैक के अनावरण करने के बाद संगीतकार जोड़ी भूमि 2021 के साथ लौट सकती है।

सलीम ने कहा, उम्मीद है, हमारे पास सितंबर की शुरुआत से भूमि 2021 होगी।

उन्होंने हाल ही में एक गाना बेफिजूल गाया है।

इस गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, युद्ध और आतंकवादी हमले वर्षों से होते आ रहे हैं। वे बहुत परेशान करने वाले होते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रभावित होते हैं। आम आदमी युद्ध लड़ने वालों से काफी प्रभावित होते हैं।

गीत तो सबके लिए है। यह उस आघात को समझने के बारे में है जिससे मानवता गुजरती है। शांति और सद्भाव बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

गाने को सिड पॉल ने कंपोज्ड किया है।

सलीम ने कहा, नए संगीतकारों के पास कहने के लिए बहुत कुछ नया व अलग है और मुझे गाना बहुत पसंद आया। मुझे गाने का इरादा पसंद आया।

धुन बहुत सरल है। कई बार नए कलाकार चीजों को ओवरकम करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वे खुद को साबित करना चाहते हैं। मुझे लगा कि सिड पॉल सादगी से संतुष्ट थे।

कभी-कभी बड़ी चीजों को सरल तरीके से बताने की जरूरत होती है।

वह इंडियन आइडल के विजेता सलमान अली के साथ नए गाने पर काम कर रहे हैं।

इस पर सलीम ने कहा, पिछले साल हमने (सलीम-सुलेमान) एक संगीत लेबल का निर्माण किया। हमने कई कलाकारों के साथ सहयोग किया। सुलेमान और मैंने एक सूफी रोमांटिक गीत कंपोज्ड किया था।

मैंने इसकी रचना करते हुए बर्फ की कल्पना की थी, इसलिए हमने कश्मीर में तुम्हें देख के (सलमान द्वारा गाया गाना) गाना शूट किया।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...