नकली नोटों के कारोबार मामले में पलामू पहुंची राजस्थान पुलिस, आरोपी फरार…

बताया जाता है कि राजस्थान और पलामू पुलिस नकली नोट कारोबार से जुड़े आरोपियों के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: राजस्थान पुलिस नकली नोटों के कारोबार मामले (Counterfeit Currency Trading Cases) में जांच के लिए पलामू पहुंची है।

बताया जाता है कि राजस्थान और पलामू पुलिस नकली नोट कारोबार से जुड़े आरोपियों के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाया। सभी आरोपी फरार हैं। राजस्थान पुलिस उन्हें तलाश रही है।

पहले भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है राजस्थान पुलिस

मिल रही जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित पाठक पगार के हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में राजस्थान में बड़े पैमाने पर नकली नोटों की खेप पकड़ाई थी।

पलामू से भी इस मामले का जुड़ाव पता चला था। उस दौरान नकली नोट के कारोबार के आरोप में राजस्थान पुलिस ने पलामू के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

सभी को जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटने के बाद पूर्व में नकली नोट के गोरखधंधे से जुड़े लोग फरार हैं। अब उन्हीं आरोपियों को खोजने के लिए राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) पलामू पहुंची है।

Share This Article