जमीन हड़पने और रंगदारी मामले में बीजेपी MLA ढुल्लू महतो बारी, कोर्ट ने…

MP- MLA Court की न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने शनिवार को दोनों को साक्ष्य के अभाव में बरी किया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और सुभाष सिंह (Dhullu Mahto and Subhash Singh) को अदालत ने कांग्रेस नेता ओपी लाल के भतीजे राजीव श्रीवास्तव की जमीन हड़पने व उससे रंगदारी मांगने के मामले (Extortion Cases) में बरी कर दिया है।

MP- MLA Court की न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू (Santoshni Murmu) की अदालत ने शनिवार को दोनों को साक्ष्य के अभाव में बरी किया।

2 मार्च 2020 को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

कतरास शहर के प्रियदर्शनी पथ निवासी व पूर्व विधायक ओपी लाल के भतीजा राजीव कुमार श्रीवास्ततव की शिकायत पर 2 मार्च 2020 को बरोरा थाना में विधायक ढुल्लू महतो एवं सुभाष सिंह के विरुद्ध‌ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बताया गया था कि विधायक ढुलू महतो ने भयभीत कर रंगदारी करते हुए करीब 15 लाख रुपये की जमीन पर कब्जा कर लिया।

अनुसंधान के बाद पुलिस ने 4 जनवरी 21 को दोनों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया था। 5 अप्रैल 22 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी। कोर्ट में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अब दोनों आरोपियों को बरी कर दिया गया।

Share This Article