अब जाकर मिला KU के 350 शिक्षकेतर कर्मियों को सातवां वेतनमान,लंबे समय से…

कोल्हान यूनिवर्सिटी (KU) के 350 शिक्षकेतर कर्मियों की लंबे समय से चली रही आ रही मांग अब जाकर पूरी हो गई है। उन्हें सातवां वेतनमान मिलने की घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कर दी गई है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान यूनिवर्सिटी (KU) के 350 शिक्षकेतर कर्मियों की लंबे समय से चली रही आ रही मांग अब जाकर पूरी हो गई है। उन्हें सातवां वेतनमान मिलने की घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कर दी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भेजे गए 350 कर्मचारियों का सातवां वेतनमान मामले पर एचआरडी ने भी स्वीकृति दे दी है।

कई कर्मचारी हो चुके हैं रिटायर

बताया जाता है कि सबसे अधिक को-ऑपरेटिव कॉलेज के कर्मचारी शामिल हैं। को-ऑपरेटिव कॉलेज के लगभग 60 से अधिक कर्मचारी का सातवां वेतनमान लागू हो गया है। इनमें कई कर्मचारी रिटायर भी हो चुके हैं।

इसके अलावा टाटा कॉलेज चाईबासा एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के कर्मचारी भी शामिल हैं। हालांकि इन कॉलेज के एक-दो कर्मचारियों का वेतनमान लागू नहीं हो पाया है। इसके अलावा कुछ कॉलेजों के कर्मचारियों के कागजात सही नहीं होने की वजह से रोक दिया गया है।

एक माह के भीतर उन्हें भी साथ में वेतनमान का लाभ मिलने लगेगा। ऐसे कॉलेज में जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर, वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर, महिला कॉलेज चाईबासा समेत अन्य कॉलेज शामिल हैं।

Share This Article