रांची सिकीदिरी इलाके में दो गाड़ी आपस में भिड़ी, पांच घायल

रांची के सिकीदिरी थाना क्षेत्र के हुंडरू फॉल के समीप में गुरुवार सुबह दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सिकीदिरी थाना क्षेत्र (Sikidiri Police Station ) के हुंडरू फॉल (Hundru Fall) के समीप में गुरुवार सुबह दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

घटना में घायल लोग

घायलों की पहचान शीतल कुमारी, सुकरी देवी, लखीमनी देवी, दुही देवी और नेपाल बेदिया के रूप में हुई है। घायल शीतल कुमारी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए RIMS में भर्ती कराया गया है।

वहीं सिकिदिरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article