देश में महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है : झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय (Jharkhand Congress in-charge Avinash Pandey) गुरुवार को रांची पहुंचे।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय (Jharkhand Congress in-charge Avinash Pandey) गुरुवार को रांची पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में अविनाश पांडेय ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभी अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां देश को इसी अघोषित आपातकाल से बचाने के लिए साथ आई हैं। देश में बेरोजगारी है। महंगाई चरम पर है। आर्थिक तौर पर देश की दुर्दशा है। हमें इससे देश को बचाना है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ विपक्षी दल साथ आए तो सरकार घबरा गई है।

एक सवाल केंद्र सरकार कहती है कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके अभियानों का विरोध कर रही हैं। इसके जवाब में पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध में केवल गैर-भाजपा नेताओं और पार्टियों पर ही कार्रवाई होगी।

Share This Article