Latest NewsUncategorizedG20 Summit : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐसी है सिक्योरिटी

G20 Summit : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐसी है सिक्योरिटी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

G20 Summit  : G20 Summit को लेकर पूरी दिल्ली तैयार है। 9 और 10 सितंबर को G20 सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden), ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक समेत कई राष्ट्रों के प्रमुख भारत में मौजूद होंगे। इसे देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम करीब सात बजे भारत पहुंच जाएंगे।

आपको बता दें कि भारत आने के बाद बाइडेन सबसे सुरक्षित कार ‘द बीस्ट’ में सफर करेंगे। इसे बोइंग C-17 ग्लोबमास्टर से भारत लाया जाएगा। राष्ट्रपति बाइडेन को तीन लेयर की सिक्योरिटी दी जाएगी। पहले घेरे में अमेरिका की सीक्रेट सर्विस के एजेंट रहेंगे। इसके बाद SPG यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के कमांडोज और तीसरे घेरे में पैरामिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात होंगे।

G20 Summit अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐसी है सिक्योरिटी - G20 Summit US President Joe Biden's security is like this

बाइडेन और उनके साथ अमेरिका से आने वाले प्रतिनिधि दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में ठहरेंगे।  इस होटल में ठहरने वाले बाइडेन इकलौते विदेशी मेहमान हैं। बाइडेन होटल के 14वें फ्लोर पर बने रूम में रुकेंगे।  यहां आने-जाने वाले होटल के स्टाफ को स्पेशल एक्सेस कार्ड दिया गया है। इस होटल में 400 कमरे बुक किए गए हैं।

Air Force वन दुनिया के सबसे सुरक्षित विमान में से एक

G20 Summit अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐसी है सिक्योरिटी - G20 Summit, US President Joe Biden's security is like this

राष्ट्रपति जो बाइडेन एयरफोर्स वन विमान से भारत आ रहे हैं। ये बोइंग 747-200B सीरीज का विमान है। ऐसे दो विमान होते हैं, जिनपर 28000 और 29000 कोड होता है। एयरफोर्स वन दुनिया के सबसे सुरक्षित विमान में से एक है।

इसे मिलिट्री विमान की कैटेगरी में रखा गया है, क्योंकि ये किसी भी तरह का हवाई हमला झेल सकता है। ये विमान न सिर्फ दुश्मन के रडार को जाम कर सकता है, बल्कि इससे मिसाइल भी छोड़ी जा सकती है।

इस विमान में हवा में ही फ्यूल भरा जा सकता है। इतना ही नहीं, एयरफोर्स वन एक तरह से मिनी व्हाइट हाउस की तरह काम करता है। इसमें वो सारी सुविधाएं होती हैं, जो राष्ट्रपति भवन में होती हैं। इसमें एक कम्युनिकेशन सेंटर भी होता है, जिससे राष्ट्रपति जब चाहें, जिससे चाहें फोन पर बात कर सकते हैं।

Air Force वन में तीन फ्लोर होते हैं। और इसका कुल एरिया चार हजार वर्ग फीट होता है। इसमें राष्ट्रपति के लिए सुइट होता है। इसमें दो किचन भी होते हैं, जिसमें एक बार में 100 लोगों का खाना बन सकता है। साथ ही इसमें प्रेस, सिक्योरिटी स्टाफ, ऑफिस स्टाफ और वीआईपी के लिए कमरे भी बने होते हैं।

G20 Summit अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐसी है सिक्योरिटी - G20 Summit, US President Joe Biden's security is like this

राष्ट्रपति के साथ होता है हमेशा एक लेदर बैग लिए सेना का अफसर

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति के साथ हमेशा एक लेदर बैग लिए सेना का अफसर होता है। सीक्रेट सर्विस के एजेंट के पास इसकी सुरक्षा का जिम्मा भी होता है। इस ब्रीफकेस को ‘फुटबॉल’ कहते हैं।

इस ब्रीफकेस में न्यूक्लियर हथियारों के इस्तेमाल और लॉन्च करने का कोड होता है। राष्ट्रपति जहां कहीं भी जाते हैं, उनके साथ ये ब्रीफकेस हमेशा रहता है। अगर कोई इमरजेंसी आ जाए या युद्ध जैसी स्थिति हो तो राष्ट्रपति दुनिया में कहीं से भी परमाणु हमला करने का आदेश दे सकते हैं।

G20 Summit अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐसी है सिक्योरिटी - G20 Summit, US President Joe Biden's security is like this

spot_img

Latest articles

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

रांची में रविवार को बिजली रहेगी बाधित, कई इलाकों में मेंटेनेंस का असर

There will be Power Disruption in Ranchi on Sunday : राजधानी रांची में बिजली...

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चावल व्यापारियों पर छापेमारी में 4.50 करोड़ रुपये जब्त

Major Action by Income Tax Department : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची...

खबरें और भी हैं...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...