बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो (Dhullu Mahato) की मां रुकवा महताईन का मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अशर्फी हॉस्पिटल धनबाद में निधन (Rukwa Mahtain Death) हो गया।

निधन की खबर सुनकर काफी संख्या में कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गये हैं और कहा भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।बताया जाता है कि ढुल्लू महतो की मां को दो दिन पहले ही अशर्फी हॉस्पिटल धनबाद (Ashrafi Hospital Dhanbad) में भर्ती किया गया था।

लिलोरी स्थान घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा

लंबे समय से बीमार चल रही थी। पूर्व में भी इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने अशरफी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

जानकारी के अनुसार लिलोरी स्थान घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। ढुल्लू महतो की माता रुकवा महताईन, महिला धर्म परायण थी।

वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। बताया जा रहा है कि पार्थव शरीर विधायक (Legislator) आवास पहुंच गया है।

Share This Article