Latest Newsझारखंडदिल्ली में मौजूदा समय में ICU की संख्या 3500 से बढ़ाकर की...

दिल्ली में मौजूदा समय में ICU की संख्या 3500 से बढ़ाकर की जाएगी 6 हजार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए केन्द्र सरकार ने आईसीयू बेड और टेस्टिंग की संख्या दोगुनी करने का फैसला लिया है। मौजूदा समय में दिल्ली में 3500 के करीब आईसीयू हैं जिसकी संख्या अगले तीन दिनों में 6000 तक की जाएगी।

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दिल्ली के हालात को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली में इंटेंसिव केयर यूनिट्स (आईसीयू) की संख्या को दोगुना करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

मौजूदा समय में दिल्ली में 3500 के करीब आईसीयू हैं जिसकी संख्या अगले तीन दिनों में 6000 तक की जाएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार के अस्पतालों और डीआरडीओ में आईसीयू यूनिट्स तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए 75 डॉक्टर और करीब 250 पैरामेडिकल स्टाफ केन्द्र के संस्थानों से बुलाए गए हैं।

वीके पॉल ने बताया कि दिल्ली में टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाने के लिए टेस्टिंग क्षमता बढ़ाई जा रही है। दिल्ली के करीब 4000 कंटेनमेंट जोन में घर-घर जा कर सर्वे किया जा रहा है।

इसके लिए स्टाफ नगर निगम, सिविल डिफेंस और दिल्ली सरकार से लिए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में 10 मोबाइल टेस्टिंग लैब भी दिल्ली की सड़कों पर दिखाई देंगी। इसके अलावा दिल्ली के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में टेस्ट किए जा रहे हैं। दिल्ली में टेस्टिंग पर फोकस किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...