दो गुटों में जमकर मारपीट, 5 घायल, देखें क्या है मामल

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना कोडरमा जयनगर थाना क्षेत्र के कटिया परसाबाद की है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : दो गुटों में जमकर मारपीट (Fierce fight Between Two Groups) हुई। इस मारपीट में 5 लोग जख्मी हो गये।

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना कोडरमा जयनगर थाना क्षेत्र के कटिया परसाबाद (Katia Parsabad) की है।

मामला क्या है

मिली जानकारी के अनुसार, कटिया परसाबाद के 55 वर्षीय, बालरूप शर्मा, पिता ब्रह्म ठाकुर और उनके चचेरे भाई श्याम रूप शर्मा, पिता बढ़न ठाकुर के साथ कई दिनों से जमीन विवाद चल रहा है।

जहां गुरुवार को इसी बात को लेकर दोनों भाईयों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए।

घायलों में एक पक्ष से 55 वर्षीय, बालरूप शर्मा, पिता ब्रह्म ठाकुर, 28 वर्षीय, रणधीर शर्मा, पिता बालरूप शर्मा, 22 वर्षीय रंजन शर्मा, पिता बालरूप शर्मा, वहीं दूसरे पक्ष से 50 वर्षीय,श्यामरूप शर्मा, पिता बढ़न ठाकुर व 22 वर्षीय प्रशांत शर्मा, पिता श्याम रूप शर्मा शामिल हैं।

वहीं घटना के बाद बालरूप शर्मा व उनके बेटों का सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में इलाज किया जा रहा है। वहीं श्यामरूप शर्मा और उनके बेटे का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में किया जा रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Share This Article