Homeझारखंडसंदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का...

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद : शनिवार को तोपचांची थाना क्षेत्र (Topchanchi Police Station Area)अंतर्गत सिंहदाहा गांव में को एक विवाहिता की संदेहास्पद (Suspicious) स्थिति में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।

तोपचांची पुलिस (Artillery Police) ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के धनबाद भेज दिया है।

2009 में बेटी की कि थी शादी

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी मृतका के पिता मदन महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी इकलौती बेटी सुनीता देवी की शादी साल 2009 में तोपचांची (Artillery) के सिंहदाहा में भरत साव के बेटे अर्जुन साव के साथ की थी। सुनीता देवी का एक बेटा और एक बेटी है। मदन महतो ने कहा कि दामाद अर्जुन साव शादी के बाद से ही दहेज के लिए सुनीता के साथ हमेशा मारपीट और प्रताड़ित करता था।

कई बार उसे समझाया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी बीच आज शनिवार की सुबह उसके फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी दामाद अर्जुन साव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...