झारखंड में डेंगू के मिले 156 संदिग्ध मरीज, 22 में हुई पुष्टि

सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज राजधानी रांची में मिले, यहां 40 संदिग्ध मरीजों ने जांच कराया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य में डेंगू का संक्रमण (Dengue Infection) लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को राज्य में डेंगू के 156 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच के बाद 22 में डेंगू की पुष्टि हुई है।

सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज राजधानी रांची में मिले। यहां 40 संदिग्ध मरीजों ने जांच कराया।

इनमें 12 में डेंगू की पुष्टि हुई है। पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) में 25 संदिग्ध मरीज मिले। जांच के बाद चार में डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि रामगढ़ में तीन, खूंटी में दो, देवघर में एक डेंगू के मरीज मिले हैं।

Share This Article