Homeझारखंडचक्रधरपुर पहुंची बाबूलाल की संकल्प सभा, निशाने पर लिया हेमंत सरकार को,...

चक्रधरपुर पहुंची बाबूलाल की संकल्प सभा, निशाने पर लिया हेमंत सरकार को, कहा…

Published on

spot_img

पश्चिमी सिंहभूम : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) शनिवार को चक्रधरपुर की संकल्प सभा में हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) पर जमकर बरसे।

मरांडी ने कहा कि पूरा सिंहभूम की जनता डेंगू और मलेरिया (Dengue and Malaria) से परेशान है लेकिन हेमंत सोरेन दलालों-बिचौलियों को बचाने में परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। खान खनिज, बालू पत्थर की लूट मची है।

मरांडी ने कहा…

हेमंत सोरेन और उनका परिवार नाम बदलकर उरांव, हो मुंडा सभी गरीब आदिवासियों की जमीन लूट रहा।

महाजन प्रथा का विरोध करते करते शिबू सोरेन परिवार आज झारखंड का सबसे बड़ा महाजन बन गया है।

मरांडी ने कहा कि झारखंड के लोगों को प्रधानमंत्री आवास, छोटे-मोटे निर्माण के लिए नदी से बालू लेने पर पुलिस पकड़ लेती है लेकिन सरकार के संरक्षण में रोज हजारों ट्रक अवैध बालू बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुंबई जा रहा लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। क्योंकि, कमीशन का पैसा हेमंत सोरेन के खाते में जाता है।

मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा की देन है। भाजपा गांव गरीब किसान मजदूर महिला युवा सभी वर्गों के विकास के लिए समर्पित है।

33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई

अटल सरकार ने अलग राज्य दिया। गांव-गांव तक प्रधानमंत्री सड़क योजना, पुल-पुलिया दिया। नरेन्द्र मोदी सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा कर रही।

मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment) की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया, जिसका वर्षों से इंतजार था। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

उन्होंने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...