झामुमो ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा, विनोद बिहारी महतो की जयंती पर…

इसकी शुरुआत में स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय (Vinod Kumar Pandey) ने शनिवार को रांची के हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक (Meeting in Office) की।

इसकी शुरुआत में स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

इसके बाद सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। साथ ही जिला समिति ने क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया।

केन्द्रीय महासचिव ने कई जरूरी दिशा निर्देश दिए गए

इसके अलावा उपस्थित पदाधिकारी तथा सदस्यों को झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में शामिल सदस्यों की ओर से दिए गए मंतव्य एवं सुझावों पर चर्चा के बाद केन्द्रीय महासचिव (Central General Secretary) ने कई जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में रामगढ़ और लातेहार जिला समिति सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article