आरा से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, किया ओपेन दावा…

पूर्व IAS अधिकारी सिंह ने 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बने, इससे पहले वह केंद्रीय गृह सचिव थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री RK Singh ने दावा किया है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) बिहार के आरा लोकसभा क्षेत्र से लड़ेंगे।

पूर्व IAS अधिकारी सिंह ने 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बने। इससे पहले वह केंद्रीय गृह सचिव थे।

पवन सिंह लड़ सकते हैं चुनाव

उन्होंने 2019 में फिर से उसी लोकसभा सीट सीट से चुनाव लड़ा और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बने रहे, लेकिन इस बार 2024 में चर्चा है कि भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह भाजपा के टिकट पर आरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

सिंह ने कहा, “कोई और मेरे लिए निर्णय कैसे ले सकता है? मैं अपने लिए खुद निर्णय लूंगा। यदि कोई मेरे बारे में किसी राज्य का राज्यपाल बनने की अफवाह फैलाता है, तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मुझे राज्यपाल का पद नहीं मिलने वाला है। ‘मैं यहां हूं और आरा निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ूंगा।”

Share This Article